फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने खेत के कोठे से सामान चोरी करने के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। सीवन के एएसआई नरेंद्र सिंह की टीम ने करते हुए स्यों माजरा गांव निवासी कुलदीप सिंह व भूना निवासी गोपाल को गिरफ्तार किया। खरौदी निवासी जसकरण ने शिकायत दी थी कि तीन जनवरी की सुबह उसने खेत में पहुंचकर देखा कि खेत से एलईडी, सीसीटीवी कैमरे, कैमरों की डीवीडीआर, इन्वर्टर, बैटरी व ऑपरेटेड स्प्रे पंप चोरी हो गई है। थाना सीवन में यह केस दर्ज कराया गया था। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सामान पहले ही बरामद किया जा चुका हैं। दोनों आरोपी किसी चोरी के मामले में जिला कैथल जेल में बंद थे। उनकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय के मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। जिनको प्रोडक्शन वारंट पर लेकर कागजी कार्रवाई पूर्ण करने उपरांत न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें