फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जेब काटने के मामले में दो आरोपी काबू

Thu, 19 Sep 2024 05:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जेब काटने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव खेड़ी गुलाम अली निवासी अजय कुमार व राजू राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 20 निवासी अशोक भारती की शिकायत अनुसार 12 अगस्त को ब्राह्मण धर्मशाला अर्जुन नगर कैथल में कार्यक्रम था। इस दौरान उसकी जेब से पर्स चोरी हो गया। पर्स में 15 हजार रुपये व आधार कार्ड था। इसी दौरान अशोक, विजय, राजकुमार व अन्य व्यक्तियों की जेब से भी नकदी व अन्य कागजात चोरी हो गए। शिकायत अनुसार खेड़ी गुलाम अली निवासी अशोक, रणधीर, सोनू, अजय, लाला व राजू ने उक्त चोरी की थी। मामले में पहले दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दोनों आरोपियों के कब्जे से 1100 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संवादहेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने गुहला क्षेत्र से एक नशा तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 29.48 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक सवार गांव सींह निवासी सोनू उर्फ काला को गुहला से काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में एक पॉलीथिन से 29.48 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें