फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जेब काटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जेब काटने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव खेड़ी गुलाम अली निवासी अशोक व रणधीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 20 निवासी अशोक भारती की शिकायत अनुसार 12 अगस्त को ब्राह्मण धर्मशाला अर्जुन नगर कैथल में कार्यक्रम था। इस दौरान उसकी जेब से पर्स चोरी हो गया। पर्स में 15 हजार रुपये व आधार कार्ड था। इसी दौरान अशोक, विजय, राजकुमार व अन्य व्यक्तियों की जेब से भी नकदी व अन्य कागज चोरी हो गए। शिकायत अनुसार खेड़ी गुलाम अली निवासी अशोक, रणधीर, सोनू, अजय, लाला, राजू ने उक्त चोरी की है। आरोपियों के कब्जे से 4200 रुपये व दो आधार कार्ड बरामद किए हैं। संवादपुलिस ने असलहा सप्लायर को दबोचा
विज्ञापन

कैथल। अवैध असलहा रखने के मामले में पुलिस ने असलहा सप्लाई करने वाले आरोपी जिला कुरुक्षेत्र के गांव कुंवर खेड़ी निवासी प्रक्षित उर्फ अमन को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 17 जुलाई को पुलिस ने ढांड से कुरुक्षेत्र रोड 152डी के पुल के नीचे दबिश देकर आरोपी गांव बीड़ अमीन जिला कुरुक्षेत्र निवासी अनुज को काबू किया था। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ था। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि अनुज को यह असलहा अमन ने उपलब्ध करवाया था। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें