फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कर्मशाला प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

Sat, 17 Aug 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा रोडवेज जागृति मंच रजिस्टर्ड नंबर 2089 की राज्य कार्यकारिणी कमेटी ने लिए गए निर्णय अनुसार कैथल डिपो कमेटी ने मुख्यमंत्री के नाम डिपो कर्मशाला प्रबंधक अनिल चोपड़ा को ज्ञापन दिया। एक-एक प्रति डीसी, एसपी कैथल, श्रम आयुक्त कैथल को भी प्रेषित की गई।
विज्ञापन

डिपो प्रधान संदीप खटकड़ ने बताया कि इस नोटिस में हरियाणा रोडवेज जागृति मंच की तरफ से पूर्व में सरकार को सौंपे गए मांग पत्र में उल्लेखित छह मांगों पर कार्रवाई ना करने के कारण अनोखी हड़ताल का निर्णय लिया था। इन छह मांगों में चालक परिचालक के पे ग्रेड में सम्मानजनक बढ़ोतरी। वर्ष 2016 में नियुक्त चालकों को उनकी नियुक्ति तिथि से पक्का करने। बकाया बोनस, वर्दी, जूता और धुलाई भत्ता बढ़ाने। चालक परिचालक की ड्यूटी को मध्य नजर करके को जोखिम भत्ता देने। रिटायर कर्मचारियों को पूर्व की भांति निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाए। डिपो सचिव पवन ने कहा कि ओवरलोडिंग के कारण बहुत सी दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें आमजन और विभाग की तरफ से चालक परिचालक को ही दोषी माना जाता है। इस मौके पर जागृति मंच डिपो कमेटी से मोहन कुमार, कुलबीर सिंह, सुभाष, रोशन लाल, अनिल कुमार, जगदीप सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें