फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मजदूर की हत्या में दो आरोपी काबू

Sat, 19 Aug 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव मस्तगढ़ में प्रवासी मजदूर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी परिडया जिला सहरसा बिहार निवासी पंकज व सुरेश को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में परिडया जिला सहरसा बिहार निवासी रणजीत ने मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


उसने बताया था कि दोनों आरोपी पंकज व सुरेश जिला पटियाला के गांव हरचंद में जमींदार के पास नौकरी करते हैं। उनके साथ उनका लड़का जयकांत भी काम करता था। 14 अगस्त को जयकांत रात आठ बजे काम से घर आ गया था। उसी रात लगभग एक बजे सुरेश व पंकज बाइक पर आए और जयकांत को काम पर चलने की बात कहकर ले गए। रणजीत का कहना था कि अगले दिन सुबह नौ बजे तक जयकांत जब वापस नहीं लौटा तो उन्होंने खोजबीन की। जयकांत का मोबाइल बंद था।

रणजीत ने बताया कि पंकज ने फोन नहीं उठाया और सुरेश ने कॉल के जवाब में कहा कि उन्होंने रात में ही जयकांत को घर पर वापस छोड़ दिया था। परिवार को शक हुआ कि उसके बेटे को किसी ने बंधक न बना लिया हो। उन्होंने सुरेश से पूछा कि बेटे को जहां छोड़ा था, वह जगह दिखाओ। तब सुरेश ने बताया कि मस्तगढ़ से चक्कू लदाना रोड पर उनका एक्सीडेंट हो गया था और सुरेश वह जगह ले गया और तुंरत वहां से भाग गया। तब शक हुआ कि सुरेश झूठ बोल रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने वहां आसपास जयकांत की तलाश की तो कुछ ही दूरी पर ज्वार के खेत में उसका शव मिला। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की शिकायत कर दोनों पर हत्या का आरोप लगाया। थाना गुहला में यह मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि काम पर जाने के लिए तीनों एक बाइक पर चले। रास्ते में जयकांत उतरने की जिद करने लगा, लेकिन पंकज ने रास्ते में उतारने से मना कर दिया। जयकांत बाइक के बीच में बैठा था तो वह चलते-चलते मोटरसाइकिल को हिलाने लगा। इसके कारण मोटरसाइकिल सड़क से ज्वार के खेत उतर गई। चोट लगने से वे बच गए, लेकिन मोटरसाइकिल का बाए साइड का शॉकर और मेडगार्ड टूट गया। सुरेश व पंकज मालिक की बाइक मांग कर लाए थे इसलिए उनको गुस्सा आ गया।

पुलिस के मुताबिक, जब उन्होंने जयकांत को बाइक गिराने बारे पूछा तो वह उल्टा उनको ही अपशब्द कहते हुए हाथापाई करने लगा। इसके बाद पंकज व सुरेश ने गुस्से में आकर जयकांत को नीचे गिरा कर उसके पेट व छाती में कोहनी व गोडे से चोट मारी। वह उठा ही नहीं और वहां पर मर गया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई है। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें