फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साइबर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Jul 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। थाना साइबर की पुलिस ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर साइबर ठगी करने के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एएसआई जसबीर सिंह की टीम ले बोरियां सीताराम बाजार दिल्ली निवासी आरोपी सुमित व अजमेरी गेट दिल्ली निवासी साहिल को दिल्ली से काबू किया है। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल के सेक्टर 21 में रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत दी थी कि उसने एसबीआई का क्रेडिट कार्ड अप्लाई किया था। 12 जून को उसका क्रेडिट कार्ड घर पर पहुंच गया। कार्ड आने के बाद उसके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर 815 रुपये का मासिक सर्विस चार्ज लगा हुआ है, क्या आप इसको बंद करवाना चाहते हो। इस पर उसने हां कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर आरोपी ने उसके पास व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेज दिया। उसने उसपर क्लिक किया और कार्ड की डिटेल डाली तो उसके खात से 88 हजार 537 रुपये कट गए। ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ 88 हजार 537 रुपये की ठगी की है। जिस बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों का व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें