फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पेपर लीक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा पुलिस सिपाही पेपर लीक मामले में दो और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। हिसार जिले के ढाणी ब्राह्मण वाला निवासी अमित और दीपल निवासी अमनदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस प्रकरण में अब तक 11 इनामी आरोपियों समेत कुल 76 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि गत सात अगस्त को माता गेट कैथल के पास से हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में जींद जिले के खापड़ निवासी संदीप एवं गौतम और प्यौदा निवासी नवीन को आंसर-की सहित गिरफ्तार किया गया था। शहर थाने में मामला दर्ज किया गया था। अब पुलिस ने इस मामले में हिसार के ढाणी ब्राह्मण वाला निवासी अमित और दीपल निवासी अमनदीप को पकड़ा है। इसके साथ ही पेपर लीक मामले में गिरफ्तार होने वाले कुल आरोपियों की संख्या 76 हो गई है। इनमें 11 इनामी हैं। पूछताछ के दौरान अमित ने कबूल किया कि उसने पहले से गिरफ्तार दयाचंद उर्फ मोतीलाल के जरिये माजरा प्याउ निवासी नवीन से पेपर लिया था। दूसरे आरोपी अमनदीप ने कबूल किया कि उसने पहले से गिरफ्तार आरोपी उकलाना निवासी सोनू के माध्यम से नवीन से पेपर लिया था। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें