फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किशोर की हत्या के मामले में दबोचे गए दो आरोपी

Sun, 01 Oct 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। बात्ता गांव में कार की टक्कर मारकर किशोर साहिल की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव बात्ता निवासी नकुल राणा व अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि गांव बात्ता निवासी दीपक कुमार की शिकायत के अनुसार 26 सितंबर को उनके गांव शक्ति का नकुल के साथ झगड़ा हुआ था।

इस संबंध मे नकुल की शिकायत पर शक्ति व अन्य के विरुद्ध थाना कलायत में मामला दर्ज कराया गया है। बताया था कि 28 सितंबर को शाम करीब चार बजे वह अपने घर से गली में घूमने के लिए धर्मा वाला चौंक बाता नथवान पट्टी गया हुआ था। तभी उसने तेज रफ्तार गाड़ी की आवाज सुनाई दी और उपरोक्त गाड़ी के आगे आगे दो मोटरसाइकिल थी। इसमें से एक पर उसका रिश्ते में पोता लगने वाला 17 वर्षीय अवतार उर्फ साहिल निवासी बात्ता व दूसरी बाइक पर शक्ति निवासी बाता जा रहे थे। उनके पीछे पीछे एक गाड़ी थी, जिसके शीशे खुले हुए थे। इसमें पांच लड़के अपने अपने हाथों में डंडे लिए हुए गाड़ी की खिड़की से ललकारा मारते हुए आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर शक्ति व साहिल को जान से मारने की नीयत से अपनी गाड़ी की टक्कर साहिल के मोटरसाइकिल को पीछे से मारी। टक्कर लगने से साहिल की मौत हो गई थी। गाड़ी में नकुल, योगेश उर्फ चीकु, अजय, हनी व नकुल के मामे का लड़का निशांत राणा थे। इनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी शनिवार को न्यायालय में पेश किए गए जहां से उनका तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें