फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फर्जी वीडियो से युवक को ब्लैकमेल कर रुपये हड़पे, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Dec 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
Iसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

I
Iकैथल। अश्लील वीडियो बनाकर युवक को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार देर शाम महावीर कॉलोनी, अलवर (राजस्थान) निवासी सौरभ तथा गांव सेदमपुर, जिला अलवर (राजस्थान) निवासी शिवम को काबू कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां सौरभ को न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया, वहीं आरोपी शिवम को पूछताछ के लिए पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। 
I
Iपुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पीड़ित सेक्टर-18 निवासी युवक की शिकायत के अनुसार 6 जुलाई की रात उसके फेसबुक अकाउंट पर ‘पिंकी शर्मा’ नाम की लड़की की ओर से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। परिचित समझकर उसने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। कुछ ही देर में मैसेंजर पर चैट शुरू हुई और आरोपी की ओर से उसका व्हाट्सऐप नंबर मांगा गया। नंबर साझा करने के बाद अचानक उसके मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आई। वीडियो कॉल उठाते ही स्क्रीन पर एक युवती का आपत्तिजनक दृश्य दिखाई दिया, जिसने कॉल के दौरान युवक पर भी कपड़े उतारने का दबाव बनाया। घबरा कर युवक ने तुरंत कॉल काट दी और डर के चलते चैट व नंबर भी डिलीट कर दिया।
विज्ञापन

I
Iअलग-अलग नंबरों से वीडियो वायरल करने की दी धमकी : अगले दिन युवक के मोबाइल पर अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकी भरे संदेश आने लगे कि उसकी अश्लील वीडियो वायरल की जा रही है। सबसे पहले खुद को यूट्यूब अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति ने ‘संजय सिंह’ नाम से मैसेज भेजा और कहा कि उसकी वीडियो यूट्यूब पर अपलोड हो चुकी है और उसे रोकने के लिए पैसे देने होंगे।
I
Iसाइबर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी : पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम में मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एएसआई प्रदीप कुमार की टीम ने जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी उपासना ने आम नागरिकों से अपील की है कि अनजान लोगों की वीडियो कॉल
I
Iस्वीकार न करें, किसी भी प्रकार की धमकी के दबाव में ऑनलाइन भुगतान न करें और ऐसे मामलों में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।I
विज्ञापन

I
I
Iसीबीआई अधिकारी बनकर वसूली की कोशिश
I
Iपीड़ित के अनुसार कुछ समय बाद एक अन्य व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। उसने कहा कि वीडियो वायरल रोकने के लिए उसने “फाइल संभाल ली है”, लेकिन इसे क्लियर करने के लिए 51 हजार रुपये जमा कराने होंगे। दोनों कथित अधिकारी युवक पर लगातार मानसिक दबाव बनाते रहे। भय के माहौल में युवक ने कई किश्तों में 1.26 लाख रुपये उनके बताए स्कैनर (यूपीआई क्यूआर कोड) पर भेज दिए। जब ठगों ने एक लाख रुपये और मांगने शुरू कर दिए, तब युवक को एहसास हुआ कि उसके साथ साइबर ठगी हो चुकी है।I
II
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें