फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चेक से रुपये निकलवाने में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Jan 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चेक से छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी से चार लाख रुपये निकलवाने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांधीनगर (जम्मू-कश्मीर) निवासी सुनील और रायपुरा, जिला फाजिल्का (पंजाब) निवासी गुरदित्ता सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि खुराना रोड, कैथल निवासी राजकर्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 30 अप्रैल को खुराना रोड निवासी दीपक ने उसे चार लाख रुपये का चेक दिया था। राजकर्ण ने यह चेक बैंक के चेक बॉक्स में डाल दिया। शिकायत के अनुसार इसके बाद बैंक शाखा प्रबंधक की मिलीभगत से चेक को बॉक्स से निकाल लिया गया और चार लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने बैंक जाकर शाखा प्रबंधक से जानकारी ली तो उसे बताया गया कि चेक क्लियर हो चुका है। इसके साथ ही उसे धमकी भी दी गई। इस संबंध में थाना शहर कैथल में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में पीएसआई संदीप कुमार की टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया। इस मामले में पहले ही विक्रम नगर, जम्मू निवासी दीपक को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपी गिरोह बनाकर विभिन्न बैंकों के चेक बॉक्स से चेक चोरी करते थे और उनमें छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी से रुपये हड़पते थे। इस मामले में भी आरोपियों ने मिलकर चेक बॉक्स से चेक चुराकर चार लाख रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपियों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें