फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरिया चोरी करने में दो और डेरे में चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कलायत पुलिस ने पुराने मकान से सरिया चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 50 किलो चोरीशुदा सरिया भी बरामद किया है। उधर, एक डेरे में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, कलायत निवासी विकास कुमार ने शिकायत दी थी कि भट्ट दरवाजे के पास स्थित उनके पुराने मकान से सरिया चोरी हो गया है। विकास ने बताया कि वह मकान का निर्माण शुरू करने वाले थे और वहां उन्होंने सरिया जमा कर रखा था। 2 मई को उनके पिता का निधन हो गया था, और दो-तीन दिन बाद उन्हें पता चला कि अज्ञात व्यक्ति करीब 106 किलो लोहा सरिया चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी पीएसआई मन्नू की अगुवाई में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कलायत निवासी मोहन और विजय को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से 50 किलो चोरीशुदा सरिया बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

उधर, एंटी व्हीकल स्टाफ ने एक मकान में घुसकर आभूषण व नकदी चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एंटी व्हीकल स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में बलविंद्र सिंह (निवासी मुरथली, जिला कुरुक्षेत्र), सुनील कुमार और मुकेश कुमार (दोनों निवासी इंद्रगढ़, जिला रोहतक) शामिल हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, डुलियाणी निवासी कलतार सिंह ने शिकायत में बताया था कि 2 अप्रैल की रात करीब 12 बजे कुछ अज्ञात लोग उनके डेरे में घुसे और सीसीटीवी कैमरा ऊपर घुमा कर अलमारी का ताला तोड़ दिया। आरोपियों ने सोने की दो बालियां, एक सोने की चेन और 24,000 रुपये चोरी कर लिए। इस संबंध में पूंडरी थाने में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, तीनों आरोपी पहले से ही चोरी के एक अन्य मामले में जिला कैथल जेल में बंद थे। नए मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से 32 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए। बाद में उन्हें न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें