कैथल। अनाज मंडी चीका में सो रहे मजदूर की जेब से नकदी और मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी चीका निवासी गुरप्रीत और प्रान को काबू कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि बिहार निवासी संजय कुमार ने शिकायत में बताया था कि वह चीका में ठेकेदार के पास मजदूरी का काम करता है। वह 24 अगस्त की रात अनाज मंडी चीका में छप्पर के नीचे रखे तख्त पर सो रहा था। करीब 1:30 बजे तीन युवक वहां पहुंचे और उसकी जेब से 4,000 रुपये और टेक्नो कंपनी का मोबाइल फोन निकाल लिया।
शिकायतकर्ता की ओर से जागने पर उसने आरोपियों से अपना सामान वापस मांगा तो आरोपियों ने उसको पीटा और मौके से भाग गए। शिकायत पर थाना चीका में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।