कैथल। गांव डुलयाणी से झोटा चोरी करने के मामले में पुलिस ने पूंडरी निवासी राहुल और गांव दिल्लोवाली निवासी अजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव डुलयाणी निवासी रणधीर ने शिकायत दी थी कि 15 जनवरी की रात अज्ञात व्यक्तियों ने उनका झोटा चोरी कर लिया। इस संबंध में थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी किसी अन्य मामले में कैथल जेल में बंद थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय के माध्यम से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए। पूछताछ के दौरान आरोपियों से 25 हजार रुपये बरामद किए गए। आरोपियों ने नरवाना क्षेत्र में एक अन्य पशु चोरी की वारदात भी कबूल की है। अदालत के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।