फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घर से 31 ग्राम 52 मिलीग्राम हीरोइन बरामद

Tue, 10 Feb 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 2 स्थित एक मकान से 31 ग्राम 52 मिलीग्राम हीरोइन बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक वेट कांटा और नशा पैकिंग में प्रयुक्त सामग्री भी कब्जे में ली है। थाना प्रबंधक बलबीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में नशा सप्लाई की गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। सूचना की पुष्टि के बाद पार्षद व पूर्व पार्षद की मौजूदगी में राकेश उर्फ काला के मकान पर रेड की गई। पुलिस टीम के पहुंचते ही संदिग्ध आरोपी मौके से भाग गया। तलाशी के दौरान मकान से मादक पदार्थ और उपकरण बरामद किए गए। सब इंस्पेक्टर विजय कुमार की अगुवाई में विशेष टीम गठित की गई थी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें