फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गेहूं के 70 कट्टे चोरी करने क़े मामले दो आरोपी काबू

Tue, 13 May 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। गेहूं के 70 कट्टे चोरी करने के मामले की जांच त्वरित कार्रवाई करते हुए एंटी व्हीकल स्टाफ ने दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों ने चोरी की अन्य दो वारदात को भी अंजाम देना कबूला गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि माडल टाउन कैथल निवासी लोकेश गोयल की शिकायत के अनुसार 23 अप्रैल की रात करीब दो बजे ट्रांसपोर्ट नगर कैथल के सामने उसके प्लाट से अज्ञात व्यक्ति गाड़ी लगाकर 70 कट्टे गेहूं के चोरी कर ले गए। सिविल लाइन थाने में यह मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने करते हुए रामनगर कैथल निवासी आरोपी साहिल उर्फ हेडली व राजीव नगर कैथल निवासी कमलदीप उर्फ कालिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 12 व 13 अप्रैल की रात अपने अन्य साथियों के साथ कैलरम स्थित एक चावल सेलर से चावल के कट्टे चोरी व कुरुक्षेत्र से एक स्कूटी चोरी करने की करने की वारदात भी कबूल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 30 कट्टे गेहूं और नौ कट्टे चावल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें