फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मकान के ताले तोड़ गहने और 30 हजार रुपये चोरी

Tue, 13 May 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के आरके पुरम कॉलोनी में चोरों ने एक मकान में ताले तोड़कर 12 लाख रुपये के गहने, 30 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार घर पर नहीं था और वह खाटू श्याम के दर्शन करने गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो चोरी का पता चला।

शहर थाने में दी गई शिकायत में आरके पुरम कॉलोनी निवासी प्रवीण पूनिया ने बताया कि उनका परिवार कॉलोनी में रहता है। 10 मई को वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ खाटू श्याम के दर्शन करने गए थे। 11 मई को जब वे वापस अपने घर आए तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं। सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात आरोपियों ने उनके घर में चोरी की। चोरों ने उनके घर से लाखों रुपये के गहने, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी हुए सामान में सोने की चार चेन, पांच अंगूठी, हार, मंगलसूत्र, चांदी के पांच जोड़ी पायल व बच्चों के कड़े शामिल हैं। इसके अलावा 30 हजार रुपये भी ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे करीब 12 लाख 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें