फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धोखाधड़ी से रुपये हड़पने के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 Oct 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के अलग-अलग दो मामलों की जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ पंजाब हरियाणा में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज है। आरोपियों का मंगलवार को अदालत से पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खुराना रोड कैथल निवासी राजकर्ण की शिकायत अनुसार 30 अप्रैल को खुराना रोड के ही रहने वाले दीपक ने उसे 4 लाख रुपये का चेक दिया था। उसने उस चेक को बैंक के चेक बॉक्स में डाल दिया था।
शिकायत के अनुसार इसके बाद बैंक शाखा प्रबंधक ने चेक को बॉक्स से निकाल लिया। कॉर्नर से ब्लेड द्वारा क्रॉस हटाकर चेक किसी अन्य राजकर्ण के खाते में लगा दिया, जिससे उसके साथ 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। जब उसने बैंक में जाकर शाखा प्रबंधक से पूछा तो जवाब मिला कि चेक क्लीयर हो चुका है। उसने इस संबंध में थाना शहर में मामला दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन

मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी विक्रम नगर जम्मू निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान सामने आया था कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बैंकों से इस तरह चेक चोरी करके धोखाधड़ी से रुपये हड़पते है। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ बैंक के चेक बॉक्स से चेक चोरी कर ये रुपए धोखाधड़ी से हड़पे हैं। दूसरे मामले में एक युवती को अमेरिका भेजने के नाम 8.5 लाख रुपये हड़पने के मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मानस गांव निवासी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड निवासी पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घरों में साफ-सफाई का काम करती हैं और अपनी बेटी चानसी को विदेश भेजना चाहती थीं। इसके लिए उसने मानस गांव निवासी सुरेश से संपर्क किया, जो उसी के घर में किराये पर रहता है। सुरेश ने उसे बताया कि वह युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। शिकायत अनुसार सुरेश ने चानसी को अमेरिका भेजने का वर्क वीजा दिलाने का झांसा देते हुए पूनम को 30 लाख रुपये का खर्च बताया। इसके बाद पूनम ने अपने गहने गिरवी रखकर आरोपी को साढ़े छह लाख रुपये और दो फरवरी 2024 को दो लाख रुपये नकद दे दिए।
उसे आश्वासन मिला कि चार महीने के भीतर चानसी को अमेरिका भेज दिया जाएगा। बाद में आरोपी ने न तो उसकी बेटी को विदेश भेजा गया और न ही रुपये वापस किए गए। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

आरोपी सुरेश इससे पूर्व किसी अन्य मामले में कैथल जेल में बंद था जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें