फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धनतेरस के लिए सजे बाजार, दुकानों पर उमड़े खरीदार

Wed, 15 Oct 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के बाजारों में दुकानदारों ने धनतेरस के लिए तैयारी कर ली है और दुकानों पर इलेक्ट्रिक सामान और बर्तनों की नई आ गई है। बड़ी संख्या में लोग दिवाली पर्व के लिए गहने, कपड़े और बर्तन खरीदने के लिए पहुंच रहे है।
बर्तन की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ है क्योंकि धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। बर्तन की दुकानों पर लोग तांबे और स्टील के कलश के अलावा पीतल की थाली को पसंद कर रहे हैं। गहनों की दुकानों पर पहुंचे ग्राहक लक्ष्मी-गणेश बने सिक्कों की मांग कर रहे हैं। बाजार में बर्तनों की दुकान पर भीड़ है तो कहीं जेवर और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर ग्राहकों की कतार लगी हुई है। व्यापारियों को भी इस बार अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
विज्ञापन

क्या खरीदा जाता है धनतेरस पर : कैथल के तलाई बाज़ार, पालिका बाजार और पुराना बस अड्डा रोड पर बर्तनों, सोने-चांदी के सिक्कों और सजावटी सामान की जम कर खरीदारी हो रही है। स्टील के लोटे, तांबे के कलश, और पीतल की दीपक थाली सबसे ज्यादा बिक रही है। गृहिणी रेणु बाला ने बताया कि धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नया सामान घर में आने से लक्ष्मी स्थायी रूप से बसती हैं। इसलिए हम हर साल तांबे का लोटा और चांदी का सिक्का जरूर लेते हैं।
विज्ञापन

वहीं सुभाष नगर की कविता देवी ने कहा कि आज के समय में लोग इलेक्ट्रॉनिक्स भी खरीदते हैं, जैसे मिक्सर, कुकर, इंडक्शन और मोबाइल भी। परंपरा बदल रही है पर भाव वही है। त्योहार के मौके पर कुछ नया खरीदना ही सौभाग्य का प्रतीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें