फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा तस्करी के दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने थाना कलायत क्षेत्र में नशा तस्करी करने वाले दो आरोपी विकास निवासी कालवन जिला जींद व रिंकू उर्फ संजू निवासी लक्ष्मी नगर को काबू कर लिया। नशा तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 290 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद किया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि रविवार को टीम अपराध रोकथाम व गश्त के दौरान कलायत क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली की दो युवक मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर कलायत क्षेत्र में सप्लाई करने आने वाले हैं। पुलिस टीम ने गांव पिन्जूपुरा के पास रजबाहा पटरी, एनएच-152 पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद सूचना के अनुसार के नंबर की मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। टीम ने दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे में एक पॉलिथीन से 2 किलो 290 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। नशा तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें