फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फेसबुक मैसेंजर से 1 लाख की साइबर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना साइबर क्राइम प्रभारी रणदीप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने साइबर ठगी में मामले में आरोपी बलराज नगर गोहाना जिला सोनीपत निवासी दीपक कुमार और गांव गांगुली जिला जींद हाल रोहतक निवासी मोनू को काबू कर लिया है। आरोपी मोनू से व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया जबकि आरोपी दीपक को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि गांव पाबसर निवासी छैलूराम की शिकायत अनुसार 4 अप्रैल 2026 को उसके फेसबुक मैसेंजर पर लावी अमेरिका नाम की आईडी से मैसेज आया, जिसमें उसके रिश्तेदार पोते की फोटो लगी हुई थी। आरोपी ने खुद को उसका पोता बताकर बातचीत शुरू की और बहाने से 3.5 लाख रुपये की जरूरत बताई। उसने भरोसे में आकर अपने बैंक खाते की जानकारी उसे बता दी। इसके बाद एक अज्ञात विदेशी नंबर से कॉल आई, जिसमें खुद को अंतरराष्ट्रीय बैंक कर्मचारी बताते हुए 9 लाख 40 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर होने की झूठी जानकारी दी गई और फर्जी रसीद भी भेजी गई। इसके बाद आरोपी ने एक एजेंट का नंबर देकर व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कराया, जिसने क्यूआर कोड भेजकर पैसे मांगे। झांसे में आकर उसने दो ट्रांजेक्शन में 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में और रुपये मांगने पर उसे शक होने और साइबर ठगी का एहसास हुआ। जिस बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी दीपक ने कमीशन पर अपनी पत्नी का बैंक खाता प्रयोग के लिए दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें