फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साइबर ठगी के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना साइबर क्राइम प्रभारी मनीष कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने विदेशी रिश्तेदार बनकर लाखों रुपए साइबर ठगी के मामले की जांच की बाद आरोपी बिहार के जिला गोपालगंज के गांव वरदावन निवासी अरविंद कुमार को काबू कर लिया गया। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि गांव किछाना निवासी कुलबीर सिंह की शिकायत अनुसार 2 दिसंबर 2025 को उसके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को उसका भांजा कनाडा निवासी सौरभ बताया। जब शिकायतकर्ता ने उसे पहचानने से इंकार किया तो आरोपी ने कहा कि वह विदेश से उसके खाते में 8 लाख रुपये भेज रहा है। इसके बाद आरोपी ने एक फर्जी बैंक रसीद भेजी, जिसमें 8 लाख 16 हजार रुपये ट्रांसफर दिखाए गए। उसने कहा कि इस रकम में से 2 लाख 80 हजार रुपये उसके एक दोस्त को देना हैं। आरोपी ने उसका नंबर भी भेज दिया। कुछ देर बाद एक अन्य नंबर से कॉल आई, जिसमें खुद को बैंक अधिकारी बताकर कहा गया कि कनाडा से आई राशि 24 घंटे बाद खाते में दिखाई देगी। इस तरह शिकायतकर्ता को पूरी तरह भ्रमित कर दिया गया।
तीसरी कॉल एक व्यक्ति हरजीत सिंह के नाम से आई, जिसने खुद को सौरभ का दोस्त बताया और कहा कि उसकी पत्नी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है, इसलिए उसे तुरंत पैसों की जरूरत है। उसने अपना बैंक खाता नंबर भेजकर 2 लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा। शिकायतकर्ता ने भरोसे में आकर अपने खाते से उक्त रकम आरोपी के बताए खाते में भेज दी। इसके बाद आरोपियों ने और 1 लाख रुपये की मांग की और मना करने पर अभद्र व्यवहार करने लगे। तभी शिकायतकर्ता को शक हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। इस बारे में थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया। उक्त मामले में आरोपी दीपक व अजय को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका हैं। गिरफ्तार आरोपी दीपक ने अजय को 10 हजार रुपये कमीशन पर बैंक खाता उपलब्ध करवाया था, जिसके जरिए ठगी की राशि ट्रांसफर की गई। उक्त खाते में 2 लाख 80 हजार रुपए ट्रांसफर हुए थे, पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई तहत 1 लाख 51 हजार रिफण्ड करवाए जा चुके है। ये बैंक खाता आगे अजय ने 20 हजार रुपये कमीशन पर आरोपी अरविंद को उपलब्ध करवाया था। आरोपी अरविंद ने खाता अन्य आरोपी को दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें