टोहाना। पुलिस ने बाइक मिस्त्री पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों गुप्ता कॉलोनी निवासी देवी लाल और कैथल के फरल गांव निवासी शगुन को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गीता कॉलोनी निवासी आशू ने शिकायत दी थी कि वह भूना रोड पर बाइक रिपेयर की दुकान पर काम करता है। 14 जून को काम के दौरान सफेद स्विफ्ट कार में चार युवक आए और लकड़ी के डंडों से उस पर हमला कर दिया। इससे उसके सिर, कमर, हाथ-पैरों पर गंभीर चोटें आईं। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।