फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लाहन, देसी शराब सहित दो आरोपी काबू

Mon, 08 Apr 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने अलग-अलग दो मामलों में दो आरोपियों को 220 लीटर लाहन व 14.5 बोतल देसी शराब सहित काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कलायत पुलिस के एचसी मंदीप व सिपाही महावीर की टीम ने एक गुप्त सूचना उपरांत बड़सीकरी खुर्द निवासी सुभाष के मकान पर दबिश देकर संदिग्ध सुभाष को काबू कर लिया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में दो ड्रम से 220 लीटर लाहन बरामद हुआ। दूसरे मामले में एक्साइज इंस्पेक्टर अनिल श्योराण की टीम ने प्योदा रोड कैथल स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी गांव डाहोला जिला जींद निवासी सतबीर को काबू कर लिया। जिसके कब्जे से 20 आद्दे व 18 पव्वे देसी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज करके पुलिस नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें