कैथल। पूंडरी स्थित एक मकान से नकदी व जेवर चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच करते हुए पूंडरी पुलिस के एएसआई सुखबीर सिंह की टीम ने पूंडरी निवासी आरोपी बलबीर सिंह, विक्रम व दीपक को काबू किया है। पूंडरी निवासी निशु की शिकायत के अनुसार 31 दिसंबर की रात घर का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये नकदी व चार तोले जेवर चोर ले गए थे। इस बारे थाना पूंडरी में केस दर्ज किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त तीनों आरोपी किसी अन्य मामले में करनाल जेल में बंद थे। इनकी मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। तीनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर उनके कब्जे से 1500 रुपये नकदी बरामद की गई। सभी आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद