कैथल। पीओ पकड़ो स्टाफ ने अलग-अलग मामलों में एक महिला सहित दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि प्रभारी एसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में एएसआई महा सिंह की टीम ने जींद के गांव छात्तर निवासी आरोपी सुमन उर्फ मुकेश को गिरफ्तार किया है। उस पर जून 2021 में प्योदा रोड मकान की अलमारी से नकदी और आभूषण चोरी करने का आरोप है। जमानत मिलने के बाद वह दोबारा अदालत में पेश नहीं हुई। अदालत ने 6 दिसंबर 2025 को भगोड़ा घोषित किया था। एसआई सतीश की टीम ने मलिकपुर निवासी मोहन लाल उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 16 अगस्त 2016 को फ्रांसवाला रोड कैथल के पास से एक बाइक चोरी करने का आरोप है। जमानत के बाद अदालत में फिर पेश नहीं हुआ था, जिस पर अदालत ने गत 5 मार्च को उसे पीओ घोषित किया था। संवाद