फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो घायल

Sat, 14 Mar 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कुरुक्षेत्र रोड पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए। कैलाश नगर कुरुक्षेत्र निवासी मनीष शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है। एक मार्च को वह अपने दोस्त मुंदड़ी निवासी सालभान उर्फ विनोद के साथ स्कूटी पर कुरुक्षेत्र जा रहा था। शाम करीब 6:20 बजे जब वे गांव सोलू माजरा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों स्कूटी सहित सड़क पर गिर गए और उन्हें चोटें आईं। मनीष को शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी, जबकि सालभान के पैर सहित अन्य अंगों में चोट आई। हादसे के बाद कार चालक कुछ दूरी पर गाड़ी रोककर देखने आया, लेकिन लोगों की भीड़ इकट्ठा होती देख कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें