फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मतलोडा में प्रदर्शन करेंगे ट्यूबवेल ऑपरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवैल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन संबंधित भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश महामंत्री हुकमचंद सैनी खानपुर ने बताया कि ग्रामीण ट्यूबवैल ऑपरेटर अपनी लंबित मांगों को लेकर 19 दिसंबर को जिला पानीपत के मतलोडा स्थित पंचायत मंत्री के आवास पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति की ओर से मांगपत्र भी सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि 18 मई को पंचायत निदेशक के साथ बैठक हुई थी। इसके बाद 9 जुलाई 2026 को भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन जिंदल के नेतृत्व में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ बैठक में ग्रामीण ट्यूबवैल ऑपरेटरों को कौशल रोजगार निगम में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हुकुमचंद सैनी ने कहा कि प्रदर्शन की तैयारी के लिए सभी जिलों और ब्लॉकों में बैठकें की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें