जानकारी देते हुकुमचंद व उपस्थित अन्य आपरेटर। विज्ञप्ति
सीवन। पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवैल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन संबंधित भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश महामंत्री हुकमचंद सैनी खानपुर ने बताया कि ग्रामीण ट्यूबवैल ऑपरेटर अपनी लंबित मांगों को लेकर 19 दिसंबर को जिला पानीपत के मतलोडा स्थित पंचायत मंत्री के आवास पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति की ओर से मांगपत्र भी सौंपा जाएगा।
उन्होंने कहा कि 18 मई को पंचायत निदेशक के साथ बैठक हुई थी। इसके बाद 9 जुलाई 2026 को भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन जिंदल के नेतृत्व में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ बैठक में ग्रामीण ट्यूबवैल ऑपरेटरों को कौशल रोजगार निगम में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।हुकुमचंद सैनी ने कहा कि प्रदर्शन की तैयारी के लिए सभी जिलों और ब्लॉकों में बैठकें की जाएंगी।