संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ट्रक चोरी का मामला झूठा निकला। झूठा मामला दर्ज करवाने के लिए आरोपी पर पुलिस की ओर से 182 आईपीसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कांगथली निवासी बलकार सिंह की शिकायत के अनुसार ट्रक यूनियन चीका के पास से 23 नवंबर की रात ट्रक चोरी हो गया था। इस बारे में थाना चीका में मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान बलकार सिंह से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि ट्रक उसने खुद असंध में खड़ा कर रखा है।
ट्रक का उसने बैंक से फाइनेंस व इंश्योरेंस करवा रखा था। वह फाइनेंस की किस्त भरने में असमर्थ था। उसने चोरी का केस दर्ज इसलिए करवाया था ताकि वह इंश्योरेंस का क्लेम लेकर किस्त भर सके व बाद में ट्रक उसके पास ही रहे। बलकार सिंह की निशानदेही पर ट्रक को असंध जिला करनाल से बरामद कर लिया गया है।