फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गड्ढे में पलटा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक

विज्ञापन
टक्कर के बाद गड्ढे में पलटा हुआ ट्रक। संवाद
विज्ञापन
कलायत। नेशनल हाईवे पर व्हाइट रोज होटल के निकट वीरवार रात करीब 8:30 बजे एक ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क किनारे खड़ा ट्रक गहरे खड्डे में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक संजय कुमार बाल-बाल बच गया। आरोपी ट्रक चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

लकड़ी और कोयले से लदा ट्रक कलायत से कैथल की ओर जा रहा था। बात्ता के पास टायर पंचर होने पर चालक संजय कुमार ने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया और टायर बदलने लगा। इस दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। धमाके की आवाज सुनकर नजदीकी होटल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। थाना प्रभारी रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शुक्रवार शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली थी। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

टक्कर के बाद गड्ढे में पलटा हुआ ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें