राजौंद। राजौंद से कैथल मार्ग पर गांव नरवल के पास धान से भरा ट्रक पलट गया। गनीमत यह रही कि चालक बाल-बाल बच गया। ट्रक चालक संदीप के भाई नवीन ने बताया कि कोसली से धान का ट्रक खनौरी पातडा के लिए भरकर जा रहा था। गांव नरवल के पास अचानक सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के लिए वह ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और साइड में ट्रक पलट गया। उसने बताया कि ट्रक का काफी नुकसान हुआ है और ड्राइवर संदीप इस घटना में बाल-बाल बच गया। संवाद