फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सामान चोरी करने में किशोर पकड़ा

Thu, 10 Oct 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आईटीआई पूंडरी से सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने गांव बाकल निवासी 17 वर्षीय किशोर को पकड़ा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव फतेहपुर निवासी गौरव कुमार का शिकायत अनुसार पूंडरी कस्बे में उसने डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम से आईटीआई संस्थान खोला हुआ है। पांच अक्तूबर को संस्थान की वर्कशॉप का ताला टूटा हुआ मिला, जिसमें से तांबे के तार, प्लास, पेचकस, हॉस्टल की टोंटियां व वेल्डिंग सेट चोरी हो गया था। प्रवक्ता ने बताया कि किशोर के कब्जे से प्लास, पेचकस, चाबियां व कटर बरामद कर लिया है। उसको बाल सुधार गृह मधुबन में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें