फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में गायब होने का ड्रामा रच 169 सिलेंडर बेचे

Fri, 09 May 2014 11:59 PM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रादौर से जींद गैस एजेंसी के लिए लोड किए गए सिलेंडरों में से 169 सिलेंडर न मिलने पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। चालक पर सड़क हादसे के बहाने गैस सिलेंडर कहीं ओर बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चालक की तलाश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे पुलिस के स्पेशल स्टॉफ इंचार्ज कश्मीर सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्टर राजेश लाठर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात अप्रैल को जींद स्थित एचपी गैस एजेंसी से रादौर के लिए कैथल के चंदाना गेट निवासी चालक लखविंद्र सिंह 450 गैस सिलेंडर लेकर चला था।

 उसे इतने ही खाली सिलेंडर रादौर से लेकर आने थे। लेकिन उसने सारे सिलेंडर कंपनी में वापस जमा करवाने के बजाये गांव किठाना के पास गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। इस हादसे के बाद मौके से 281 गैस सिलेंडर मिल पाए। इसके बाद उसे कंपनी की ओर से नोटिस प्राप्त हुआ। जिसमें 169 गैस सिलेंडर जमा करवाने के लिए कहा गया। जब उसने चालक से पूछा तो चालक ने सड़क हादसे में सिलेंडरों के गायब होने की सूचना दी। जबकि उसने इन सिलेंडरों को कहीं ओर बेचा है।
विज्ञापन


स्पेशल स्टॉफ प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने लखविंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। शीघ्र ही मामले की सच्चाई का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें