फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गर्मी से परेशानी, राहत के आसार नहीं

Sun, 27 Apr 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भीषण गर्मी से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही। उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवा चलने से अधिकतम तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई गई है। गर्म हवा के डर से लोगों को मुंह व सिर पर कपड़ा बांधने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। फिलहाल मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा।

शनिवार को अधिकतम तापमान 41.1 और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 27 अप्रैल को हवा के रुख में बदलाव संभावना है। जिससे आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। हालांकि इससे तापमान में गिरावट नहीं होगी। 28 और 29 अप्रैल को एक बार फिर से पश्चिमी हवा का प्रभाव रहेगा, जिससे तापमान ज्यादा बना रहेगा और गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अनुसार 28 अप्रैल से 1 मई के बीच 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा के साथ धूल भरी आंधी भी आ सकती है।

पशुओं को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएं। साथ ही लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप नहीं निकलने और हल्के और ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी गई।

उधर, लोगों का कहना है कि अप्रैल में गर्मी हर किसी को इतना भयावह रूप दिखा रही है तो आने वाले जून में गर्मी का अहसास कैसा होगा इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


अप्रैल में अब तक दो बार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिससे क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा चली है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। अब इस सप्ताह में गर्मी ज्यादा पड़ते का अनुमान है। दिन का तापमान 40.6 डिग्री तक पहुंच गया। इसमें वृद्धि संभव है। गर्मी से अभी राहत नहीं मिलेगी। सप्ताह के अंत तक तापमान बढ़ सकता है। लू का भी सामना करना पड़ सकता है। लोगों को लू से बचाव करना चाहिए। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा मौसम विशेषज्ञ कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें