फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उमस से हाल बेहाल, तेज बारिश का बेसब्री से इंतजार

Thu, 01 Aug 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शहर सहित अन्य कई ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद बुधवार को मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिला। बारिश के बाद बुधवार सुबह के समय तो धूप खिली लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि इस दौरान बारिश नहीं हुई और उमस भरी गर्मी ने लोगों को दिन भर परेशान किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज बारिश का इंतजार है ताकि गर्मी से राहत मिल सके। जब कई घंटों तक पानी बरसेगा तब राहत मिल सकेगी। सावन में भी बादल दगा देकर रोजाना निकल जा रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण शहरवासियों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ा। इसके बाद दोपहर के बाद आसमान में बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं हुई। इस कारण लोग फिर से पसीने से तर-बतर हुए। असहनीय गर्मी से बचने के लिए लोग विभिन्न प्रकार के तरीके अपना रहे है। वहीं, ढांड रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी के निकट कांवड़ियो के लिए लगाए गए शिविर के पास रखे पानी के टैंक से एक व्यक्ति अपने शरीर को गिला करके उमस भी गर्मी से निजात पाने की कोशिश करता दिखाई दिया। बढ़ती गर्मी से लोगों में डीहाईड्रेशन का खतरा बढता है। जिस कारण लोगों अपने पास पानी की बोतल भी साथ रखते है, ताकि इस भयंकर गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिल सके। अभी सभी लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। सभी लोग इस उमस भरी गर्मी के मौसम में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि जिले में हुई मौसम में बदलाव से तापमान में वृद्धि हुई है। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों मेंं बारिश की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें