फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढांड में हाईवोल्टेज तार से परेशानी

Fri, 13 Dec 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बीपीएल काॅलोनी के ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाईवोल्टेज तार काॅलोनी वासियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।

कॉलोनी निवासी दीपक कुमार, गोविंदा, पवन कुमार, राजेंद्र, बलकार, जसवीर, सतपाल, विष्णु, शुभम, मामू राम, शेर, महेंद्र, बल्लू, शील्ला ने बताया कि सरकार ने हम गरीबों को मकान बनाने के लिए पाबला रोड कौल में 100-100 गज के प्लॉट तो दे दिए, लेकिन जिस जगह हमें प्लॉट अलाट किए हैं, वहां पहले से ही बिजली निगम ने हाईवोल्टेज लाइन निकाली है, जिन्हें हटाने के जिम्मेदारी भी प्लॉट अलॉट करने वाले विभाग की ही बनती है।

नाराजगी जताते हुए लोगों ने कहा कि निगम ने उन्हें प्लॉट अलॉट करके वाहवाही लूटने का तो काम कर लिया, लेकिन अधिकारी यह भूल गए कि जहां प्लॉट अलाट किए है क्या वहां गरीब लोग बिजली की हाइवोल्टेज तारों के नीचे मकान बना कर रहे सकते हैं। यह कभी उन्होंने सोचा है या नही। अब वहां मकान बनाना किसी खतरे से खाली नही है। ऐसे में उन प्लॉटों का क्या करें जो मकान बनाकर रहने लायक ही नहीं है। इससे अच्छा तो होता कि उन्हें प्लॉट ना दिए जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लगभग 430 प्लॉटों में से अधिकतर प्लॉट धारकों के मकान अधूरे पड़े हैं, क्योंकि गरीबों ने रहने के लिए मकान बनाने शुरू तो कर दिए, लेकिन जब छत डालने का समय आया तो ऊपर बिजली की हाइवोल्टेज तारों की वजह से छत नहीं डाल सके। इससे उनके मकान छत के बिना अधूरे पड़े हुए है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि बिजली के हाईवोल्टेज तार हटाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से वे कई बार गुहार लगा चुके है लेकिन आज तक समस्या कोई समाधान नहीं हुआ। कॉलोनीवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी कॉलोनी से ऊपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज तारों को हटाया जाए ताकि वे अपने मकान सही से बनवा सकें।
विज्ञापन


इस संबंध में बीडीपीओ ढांड जगजीत सिंह ने कहा कि बीपीएल काॅलोनी के लोग हाईवोल्टेज तार हटवाने के लिए बीडीपीओ कार्यालय में लिखित में प्रार्थना पत्र दें। उसके बाद तारों को वहां से हटाने के लिए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें