संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। राजौंद से दिल्ली जाने वाली सीधी बस पिछले लगभग एक माह से बंद होने से यात्रियों में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्हें दिल्ली जाने के लिए पहले असंध जाना पड़ता है।
दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने बताया कि राजौंद से दिल्ली जाने वाली बस राजौंद से चलती थी। जिसको पिछले एक माह से बंद कर देने से सवारियां बहुत परेशान हो रही हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली जाने के लिए यहां से पहले असंध जाना पड़ता है। असंध से फिर बड़ी मुश्किल से पानीपत पहुंचना पड़ता है और फिर दिल्ली के लिए पानीपत से बस पकड़नी पड़ती है। इससे कई जगहों से बस बदलने पर काफी समय व धन बर्बाद होता है। इस बारे रामेश्वर गुरपाल श्याम राणा सुरेश कुमार ने बताया कि वह राजौंद से दिल्ली चलने वाली बस से आसानी से दिल्ली पहुंच जाते थे और शाम को अपना कार्य निपटा कर वापिस भी आ जाते थे। लेकिन पिछले एक माह से दिल्ली जाने वाली बस बंद है। जिससे आसपास के दर्जन भर गांव के लोगों को समस्या हो रही है।
इन लोगों ने हरियाणा परिवहन विभाग के कैथल डिपो के प्रबंधक से अपील कि है कि दिल्ली जाने वाली बस फिर से जल्द शुरू की जाए, क्योंकि आसपास के एक दर्जन गांवों के लोगों को दिल्ली जाने के लिए कोई परेशानी न उठानी पड़े।