फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में की राजपूतों को साधने की कोशिश

Thu, 23 May 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कलायत की नई अनाज मंडी में आयोजित हुई विजय संकल्प रैली में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजपूत समाज को साधने की कोशिश की है। दरअसल, अकेले कलायत शहर में राजपूत समाज के पांच हजार से अधिक वोट हैं। ऐसे यह क्षेत्र राजपूत बाहुल्य माना जाता है।

पिछली बार भी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कलायत में ही रैली की थी। इस मौके पर रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत के प्रति दुनिया की धारणा बदली है। दुनिया को भारत के प्रति सोचने का नजरिया बदला है। आज का भारत आंखों में आंखें डालकर बात करता है। दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारता है। अब भारत सीमा पर भी मार सकता है, और जरूरत पड़ी तो सीमा पार जाकर भी मार सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले भारत के बैंक घाटे में चलते थे, अब तीन लाख करोड़ रुपये के फायदे में बैंक चल रहे हैं। कहा कि इंसान वही है, जो कहे वह पूरा करे। लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियां कहती कुछ हैं,करती कुछ हैं। कांग्रेस पर ये सबसे फिट बैठता है। पंडित नेहरू ने कहा था कि अब देश आजाद हो चुका है, हम गरीबी मिटा देंगे। इसके बाद से लगातार इनके नेता गरीबी हटाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन किसी ने गरीबी मिटाई है तो हमारी सरकार ने मिटाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर कर चुके हैं। हरियाणा में अभी लोकसभा चुनाव हैं, इसके छह महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें संसाधन और समय दोनों बर्बाद होते हैं। इस बार हमने घोषणा पत्र में कहा है कि वन नेशन वन इलेक्शन किया जाएगा। वे चाहते हैं कि वन नेशन वन इलेक्शन हो, तो कांग्रेस विरोध कर रही है। असंभव को संभव करने की क्षमता भाजपा में ही है। इसलिए आप सब मिलकर भाजपा को मजबूत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें