Tricolor Yatra will pay homage to the brave martyrs: Leela Ram
- फोटो : Kaithal
वीर शहीदों के सम्मान में हल्का कैथल में 13 अगस्त को सुबह 10 बजे तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जो सेक्टर 21 में जिमखाना क्लब से शुरू होकर विश्वकर्मा चौक, अंबाला रोड से होते हुए पिहोवा चौक, लघु सचिवालय, सेक्टर 19 ढांड रोड महाराजा पैलेस से होते हुए लाला चरण दास मार्ग से विधायक आवास पर तिरंगा यात्रा का समापन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए विधायक लीला राम ने कहा कि भारत देश को स्वतंत्र करवाने में हमारे देश के अनेक वीरों ने कुर्बानियां दी हैं। कुछ लोगों को आज इतिहास में याद किया जाता है। कुछ शहीद ऐसे भी थे कि जिनका कहीं भी इतिहास में नाम नहीं दर्ज है। विधायक ने कहा कि भारत देश वीरों की भूमि है, हमारे देश पर जब जब भी संकट आया तभी वीर बहादुर जवानों ने आगे आकर के देश की रक्षा की है और अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के अंदर से आतंकवादियों की कमर तोड़ दी है। देश के ऐसे अनेक वीर जवानों को जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी है, उन सब के सम्मान में 13 अगस्त को कैथल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है कि लोग उन सभी वीर बहादुर जवानों शहीदों को याद करें और उनको प्रणाम करें, जिन्होंने हमारे लिए आजादी का रास्ता चुना और आज हम एक आजाद देश में अपना जीवन बसर कर रहे हैं। उनके साथ हरपाल शर्मा, रामकुमार नैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।