संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। कस्बा पूंडरी में तिरंगा लाइटें लगाकर हलका विधायक रणधीर सिंह गोलन ने जहां कस्बावासियोंं की वाहवाही हासिल की थी। इन लाइटों के लगने से शहर की शोभा में चार चांद लग गए थे। अब इन तिरंगा लाइटों में से अधिकतर लाइटें कुछ ही दिनों बाद बंद होना कस्बे में चर्चा का विषय बना है। कस्बावासी नगरपालिका प्रशासन पर उत्तम क्वालिटी की लाइटें न लगाकर घटिया लाइटें
लगाने व घोटाला करने तक के आरोप जड़ रहे हैं।
कस्बावासियों राजेश कुमार, हिसमा, सुरेंद्र, रमेश, शमशेर व अश्विनी का कहना है कि इन लाइटों की तो छोड़ो कस्बे की दूसरी सडक़ों पर भी घटिया स्तर की लाइटें लगी हुई हैं। कस्बावासियों की मांग है कि हलका विधायक यह जांच करवाएं कि वाकई ये लाइटें घटिया स्तर की हैं कुछ और मामला है। इन तिरंगा लाइटों के अलावा कस्बे की दूसरी सडक़ों पर लगी लाइटों में भी लगातार कई लाइटें बंद पड़ी हैं।
नपा एमई राजेश कुमार ने बताया कि तिरंगा लाइटें सभी पोल पर लगनी हैं और सभी लाइटें उच्च क्वालिटी की हैं। बदं लाइटों को जल्द ठीक करवाया जाएगा।