फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा हमारा मान और स्वाभिमान : डॉ. लक्ष्मी

Wed, 13 Aug 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों से आए 105 विद्यार्थियों ने भाग लिया और तिरंगे पर आधारित विभिन्न मॉडल तैयार किए।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों के मॉडल देखे और उनकी सराहना की।
डॉ. विजय लक्ष्मी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। तिरंगा हमारा मान और स्वाभिमान है, जिस पर हमें गर्व है। यह अभियान हर भारतीय को अपने घर में तिरंगा फहराने और आजादी के जश्न में गर्व से शामिल होने का निमंत्रण देता है। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने सुंदर मॉडल तैयार किए हैं, जिनमें देश की संस्कृति और राष्ट्रीय ध्वज की विविध झलकियां देखने को मिलीं। इस अवसर पर प्रवीन थरेजा, निधि, प्रभजोत कौर, जगदीश कुमार, मोनिका, मुकेश समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें