फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा हमारे गौरव की पहचान का प्रतीक : कैप्टन प्रमेश सिंह

Tue, 12 Aug 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। देश का तिरंगा हमारे गौरव और पहचान का प्रतीक है। हमें हमेशा इसका सम्मान करना चाहिए और अपने जीवन में इसके मूल्यों — साहस, सत्य और एकता — को अपनाना चाहिए। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए तिरंगे के महत्व और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने दी।

एसडीएम ने कहा कि तिरंगा हमें यह याद दिलाता है कि हम एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं। यह हमें एकजुट होकर देश की रक्षा और प्रगति के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि तिरंगे का केसरिया रंग साहस और बलिदान का प्रतीक है, सफेद रंग शांति और सत्य का प्रतीक है, जबकि हरा रंग समृद्धि और विकास का प्रतीक है। तिरंगे की शान बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य है। एसडीएम ने बताया कि इस अभियान के तहत तिरंगा रैलियां निकाली जाएंगी और सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों तथा कार्यालयों पर तिरंगा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फी लें और वेबसाइट पर अपलोड करें : डीसी

कैथल। उपायुक्त प्रीति ने जिलेवासियों से अपील की कि सभी लोग अपने घर, दुकान, प्रतिष्ठान और कार्यालय पर तिरंगा फहराएं तथा तिरंगे के साथ खींची गई अपनी फोटो को https://harghartiranga.com पर अपलोड करें। साथ ही तिरंगा यात्राओं में भाग लेकर इस अभियान की देशव्यापी पहुंच को मजबूत बनाएं, ताकि तिरंगे के सम्मान की भावना हर दिल में बसे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें