फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वीर माताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
कैथल के शहीद स्मारक पर शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शहीद बेटों को श्रद्धांजल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहीदी दिवस पर हरियाणा शहीद स्मारक पार्क रोड स्थित स्थल पर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में देशभक्ति के स्वर गूंजे। इस मौके पर बलिदनियों की स्मृति में पारंपरिक मेला भी लगाया गया, जिसमें सैकड़ों पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वीर माताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्य अतिथि के रूप में 109 वर्षीय वीरमाता जेली देवी (माता शहीद नायक रमेश कुमार, पंजाब रेजिमेंट, कुपवाड़ा 2011) और वीरमाता भूरो देवी (माता शहीद लेफ्टिनेंट सतबीर सिंह, शौर्य चक्र व सेना मेडल, मिजोरम 2009) विशेष रूप से उपस्थित रहीं। दोनों वीर माताओं ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर पुष्प चक्र अर्पित किए और बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पूर्व सैनिकों ने भी पुष्प अर्पित कर वीर जवानों को नमन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सूबेदार मोतीलाल जांगड़ा ने कैथल के बलिदानियों पर आधारित कविता प्रस्तुत की, जबकि डॉ. रवि दत्त शर्मा ने एकता का संदेश दिया। लोक गायक एवं पूर्व सैनिक फौजी कर्मवीर ने देशभक्ति गीतों से वातावरण को ओजपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही अंबाला वेटरन्स सहायता केंद्र की ओर से स्पर्श पेंशन शिविर लगाया गया, जिसमें 46 पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान किया गया। सिग्नस अस्पताल की टीम ने 64 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। समारोह में वीर माताओं और पूर्व सैनिक बलबीर सिंह कश्यप को सम्मानित भी किया गया।

कैथल के शहीद स्मारक पर शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शहीद बेटों को श्रद्धांजल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें