संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। डॉ. बीआर आंबेडकर युवा मंच, बड़सीकरी कलां के पुस्तकालय में बहुजन नायक और बसपा, डीएस-4, बामसेफ के संस्थापक साहब कांशीराम को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस
मौके पर अतिथियों उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया।
सामाजिक कार्यकर्ता गुरूदेव बडसीकरी बसवा ने कहा कि कांशीराम जी ने पुणे में प्रथम श्रेणी की सरकारी नौकरी छोड़कर बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की विचारधारा को आगे बढ़ाया। उन्होंने 1971 में बामसेफ और 1984 में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की। प्रभारी कुलदीप धानिया ने बताया कि कांशीराम जी ने पूरे देश में दलित और शोषित समाज को जागरूक करने के लिए साइकिल यात्रा निकाली। उन्होंने बहुजन समाज को अपना परिवार मानकर घर-बार छोड़ दिया और बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय की नीति पर काम किया।
कार्यक्रम में प्रधान प्रवीन राठी ने कहा कि कांशीराम जी ने बहुजनों को राजनीतिक शिक्षा देने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।