फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंबाला कैंट में आज पुनः खिलाड़ियों के होंगे ट्रायल

Tue, 14 Oct 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। 27वीं हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स 2025 के लिए लिए गए फुटबॉल ट्रायल, जो 9 अक्तूबर को आयोजित हुए थे, उन्हें हरियाणा फुटबॉल संघ ने रद्द कर दिया है। अब खिलाड़ियों के पुनः ट्रायल 14 अक्तूबर को लिए जाएंगे। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी राजरानी ने दी। उन्होंने बताया कि यह ट्रायल वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम, अंबाला कैंट के फुटबॉल ग्राउंड में प्रातः 10 बजे से आयोजित किए जाएंगे। इसमें जिला कैथल की पुरुष फुटबॉल टीम भाग लेगी।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय और स्थान पर दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट आकार के फोटो सहित पहुंचना सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें