फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कबड्डी और सेपक टकरा टीमों के लिए आज से ट्रायल

Thu, 18 Dec 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बताया कि खेलों इंडिया बीच गेम्स 2026 का आयोजन 5 से 10 जनवरी तक डी.एन.एच और डी.डी. केंद्र शासित प्रदेश, दीव में किया जाएगा। प्रतियोगिता में छह प्रतिस्पर्धी खेल और दो डेमो खेल शामिल हैं। हरियाणा राज्य की कबड्डी और सेपक टकरा टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

जिला खेल अधिकारी राज रानी ने खिलाड़ियों से कहा कि सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ समय पर ट्रायल में उपस्थित हों, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। खिलाड़ियों के लिए दस्तावेज संबंधी निर्देश निम्न हैं ः-
विज्ञापन
विज्ञापन


n
जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट में से कम से कम दो दस्तावेज अनिवार्य हैं।

n
इसके अतिरिक्त, राज्य डोमिसाइल, पासपोर्ट, स्कूल बोनाफाइड प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

n
यदि कोई खिलाड़ी किसी विभाग में कार्यरत है, तो विभागीय प्रमाण पत्र भी जरूरी है।

n खिलाड़ी अपनी हाल की राष्ट्रीय चैंपियनशिप का परिणाम, रैंकिंग प्रमाण पत्र, अधिसूचना या लेटरहेड, जो संबंधित प्राधिकारी या एनएसएफ द्वारा हस्ताक्षरित हो, साथ लाएं।
यहां होंगे ट्रायल
n
महिला बीच कबड्डी के ट्रायल: 18 दिसंबर, पलवल

n
पुरुष बीच कबड्डी के ट्रायल: 19 दिसंबर, पलवल

n
बीच सेपक टकरा (महिला और पुरुष) के ट्रायल: 18 दिसंबर, रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें