कैथल। जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बताया कि खेल विभाग की ओर से हॉकी स्टेडियम हाबड़ी में 25 खिलाड़ियों की आवासीय हॉकी अकादमी के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को सुबह आठ बजे से हॉकी अकादमी हाबड़ी में लड़कों के लिए ट्रायल लिए जाएंगे। खिलाड़ियों का चयन फिटनेस टेस्ट और गेम टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, दसवीं कक्षा के प्रमाण-पत्र की मूल प्रति व छायाप्रति, दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो तथा संबंधित शिक्षण संस्थान से सत्यापित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।