फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंचकूला में सिविल सेवा शतरंज और बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए ट्रायल कल

Wed, 28 Jan 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन आगामी 17 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हरियाणा टीम (पुरुष एवं महिला) के चयन हेतु ट्रायल 29 जनवरी को ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम, पंचकूला में आयोजित किए जाएंगे।

यह जानकरी जिला खेल अधिकारी राज रानी ने दी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार अखिल भारतीय सिविल सेवा बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) 2025-26 का आयोजन 15 फरवरी से 21 फरवरी तक गोवा में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए हरियाणा टीम के चयन हेतु ट्रायल 2 फरवरी को ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम, पंचकूला में सुबह 10 बजे से लिए जाएंगे।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इच्छुक और उत्कृष्ट खिलाड़ी, जो सरकारी अधिकारी या कर्मचारी हैं, निर्धारित तिथि व समय पर चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपस्थित हो सकते हैं। खिलाड़ियों के आने-जाने का खर्च उनके संबंधित विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। प्रतिभागियों को अपने विभाग से प्रमाणित प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा, जिसमें यह स्पष्ट हो कि वे संबंधित विभाग में कार्यरत हैं।

जिला खेल अधिकारी राज रानी ने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार रक्षा सेवाओं, अर्धसैनिक बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों, पुलिस, आरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी एवं एनएसजी के वर्दीधारी कर्मी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एवं बैंकों के कर्मचारी, दिहाड़ी एवं कैजुअल श्रमिक, अस्थायी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी तथा वे नए भर्ती कर्मचारी, जिन्होंने नियमित सेवा में छह महीने से कम का समय पूरा किया हो, वे भी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें