स्वामी विवेकानंद स्कूल में पौधरोपण करते सदस्य। विज्ञप्ति
कैथल। सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसाइटी के प्रधान नरेंद्र निझावन ने कहा कि पेड़ों का हमारे जीवन में अत्यंत महत्व है। पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं जिससे हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। संस्था की ओर से स्वामी विवेकानंद स्कूल में पौधरोपण किया गया। महासचिव धन सचदेवा ने बताया कि श्रावण मास में पौधरोपण का विशेष महत्व होता है, बरसात के दिनों में लगाए गए पौधे जल्दी विकसित होते हैं। पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी कमल आहूजा ने छात्रों को प्रदूषणमुक्त वातावरण को बनाए रखने में पौधारोपण की उपयोगिता को बताया। स्कूल के प्रिंसिपल सुरेन्द्र अरोड़ा ने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से स्कूल में पौधरोपण करने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ साथी राजकुमार मुखीजा, जगदीश कटारिया, पंजाबी वेलफेयर सभा के प्रधान सुषम कपूर, अशोक अरोड़ा और राकेश चुघ मौजूद रहे।
स्वामी विवेकानंद स्कूल में पौधरोपण करते सदस्य। विज्ञप्ति