कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए एडीसी सुशील कुमार। विज्ञप्ति
राजौंद। ज्ञानदीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 3 जून से चल रहे समर प्रेरणा कैंप का समापन हो गया। कैंप के दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित से जुड़े विभिन्न प्रयोग सिखाए गए। बच्चों ने विज्ञान के रोचक प्रयोगों के साथ-साथ गणितीय फार्मूलों की जानकारी प्राप्त की। टेलिस्कोप के माध्यम से उन्हें आकाश, ग्रह-उपग्रह और तारों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त बच्चों ने रॉकेट बनाना और उसे उड़ाना भी सीखा। खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया और विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए कुरुक्षेत्र ले जाया गया। मनोरंजन के लिए प्रसिद्ध जादूगर बीके सम्राट ने मैजिक शो भी प्रस्तुत किया, जिसने बच्चों का खूब मनोरंजन किया। समापन समारोह के अवसर पर एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने शिरकत की।
उन्होंने स्कूल प्रबंधन, एमडी कुलबीर दीक्षित, प्रधानाचार्य सतपाल सिंह, मेंटर्स और अध्यापकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हुए किया। उन्होंने बजिंद्र कुमार, अंकित, नितेश, ध्रुव, शौर्य, हर्ष, योगेश, महिपाल, सौरभ, अन्नी, सुशील, मनीराम, करण, सतीश, अमित और सतपाल सहित अन्य सहयोगियों को प्रशंसा पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर एसपीएसटीआई के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, सेक्रेटरी प्रो. धर्मवीर, रेनू भल्ला, अशोक शर्मा, कुशल कुमार, बीईओ संदीप नैन, महिपाल शर्मा और डीएसएस सुशील शर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए एडीसी सुशील कुमार। विज्ञप्ति